Unnao Accident: अलग-अलग हादसों में पीएनसी कर्मचारी समेत दो की मौत, कई घायल, मची चीख-पुकार
उन्नाव में सड़क हादसों में दो की मौत।
उन्नाव में अलग-अलग हादसों में पीएनसी कर्मचारी समेत दो की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ कानपुर हाइवे के सोहरामऊ थाना क्षेत्र बजेहरा गाँव के पास शनिवार देर रात पीएनसी कंपनी के एक कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गम्भीर घायल कर्मचारी को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही सोहरामऊ पुलिस ने परिजनों को सूचना दीएगुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बिहार प्रांत के थाना सावर के गाँव तेंदुआ निवासी मोनू विश्वकर्मा ;22द्ध को शनिवार रात बनी स्थित गंगा एक्सप्रेस वे का लखनऊ के बनी स्थित ब्रिज निर्माण के काम से लौट रहा था। इस दौरान बजेहरा गाँव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल कर्मी को सिएचसी लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई सोनू ने बताया कि एक साल से गुजरात के एक ठेकेदार के साथ पीएनसी कम्पनी में कार्यरत है।
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। मृतक की एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। हादसे के बाद पत्नि मधूदेवी, मां जरौता देवी, पिता रामेश्वर शर्मा का रो.रोकर बुरा हाल है। एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। मृतक के भाई सोनू शर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।
ट्रेलर ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक की मौत सवारियां घायल
सदर कोतवाली अंतर्गत लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित गदनखेड़ा में हुआ हादसा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
