राजस्थान: कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में भर्ती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को मस्तिष्क में रक्तस्राव (ब्रेन हेमरेज) की समस्या से पीड़ित होने पर रविवार को यहां स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पताल में डूडी से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

बयान में कहा गया कि राजस्थान राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष डूडी को ब्रेन हेमरेज के बाद जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डूडी (60) वर्ष 2013 से 2018 तक राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। 

यह भी पढ़ें- MSME को बचाने के लिए GST की समान दर लागू करने, औद्योगिक केंद्र बनाने की जरूरत : राहुल गांधी 

संबंधित समाचार