उप्र मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के चुनाव की तारीख तय
बरेली, अमृत विचार। उप्र मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ बरेली के द्विवार्षिक चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। 10 अक्टूबर को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। संगठन की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। बुधवार को कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक में चुनाव की तारीख तय की गई। चुनाव कार्यक्रम …
बरेली, अमृत विचार। उप्र मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ बरेली के द्विवार्षिक चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। 10 अक्टूबर को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। संगठन की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। बुधवार को कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक में चुनाव की तारीख तय की गई।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक नामाकंन होंगे। 3 अक्टूबर को नाम वापसी, स्क्रूटनी के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक वोटिंग होगी। नामांकन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। नामांकन पत्र पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को अपना पास पोर्ट साइज फोटो भी चस्पा करना होगा।
अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए 1250 रुपये शुल्क तथा अन्य शेष पदों के लिए 750 रुपये शुल्क रखा गया है। नाम वापस लेने पर शुल्क वापस कर दिया जाएगा। मतदान और मतगणना कलेक्ट्रेट के विश्राम कक्ष में होगी। चुनाव प्रक्रिया सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन की देखरेख में संपन्न होगी। द्विवार्षिक चुनाव के लिए दावेदारों ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।
संघ का अध्यक्ष बनने के लिए चार वरिष्ठ लिपिकों की दावेदारी चर्चा में आई है। इसमें मौजूदा अध्यक्ष शिवेश कुमार गुप्ता, असलाह बाबू अनुराग मिश्रा और त्रिवेणी सहाय का नाम भी सबसे ऊपर चर्चा में है।
