Kanpur Accident: रामादेवी सब्जी मंडी पर ट्रक ने सिपाही को मारी टक्कर, मौत, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में ट्रक की टक्कर से सिपाही की मौत।

कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के रामादेवी सब्जी मंडी पर ट्रक ने सिपाही को टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही की मौत हो गई।

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र के रामादेवी सब्जी मंडी में ट्रक ने सड़क पार कर रहे सिपाही को टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मूलरूप से इटावा के लखना गांव निवासी जयवीर सिंह नौबस्ता थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। वह चकेरी थाने के क्वार्टर में निवास कर रहे थे। परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। सोमवार सुबह वह रामादेवी सब्जी मंडी में सब्जी लेने गए थे। सड़क पार करने के दौरान रामादेवी की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे जयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। 

संबंधित समाचार