सोनिया गांधी विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की मुंबई में होने जा रही बैठक में होंगी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की इस सप्ताह मुंबई में होने जा रही बैठक में शामिल होंगी और इसमें विपक्ष के गठबंधन का ‘लोगो’ जारी किया जाएगा। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने सोमवार को यह जानकारी दी। भाजपा विरोधी गठबंधन के प्रमुख नेता 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई के उपनगर में एक आलीशान होटल में जुटेंगे। ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ‘इंडिया’ में 24 से अधिक दल शामिल हैं। पटना में जून में पहली बार एक साझा मंच पर एकत्र होने के बाद से विपक्षी दलों की यह तीसरी बैठक होगी। 

पटोले ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सोनिया गांधी मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होंगी।’’ उन्होंने कहा कि उस दौरान गठबंधन का आधिकारिक ‘लोगो’ जारी किया जाएगा और विपक्षी दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने एजेंडा पर भी चर्चा करेंगे। गठबंधन की दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी, जिसमें इसे ‘इंडिया’ नाम दिया गया था। इसका गठन 2024 के संसदीय चुनावों में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए किया गया है। 

ये भी पढे़ं- गुजरात की अदालत ने ‘ठग’ संबंधी बयान को लेकर तेजस्वी यादव को जारी किया समन

 

संबंधित समाचार