शाहजहांपुर: मालाखाना की सफाई के दौरान थाना परिसर में धमाका, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिपाही समेत तीन लोग घायल, पहुंचाए गए अस्पताल, हालत में सुधार

खुटार, अमृत विचार। मालखाना की सफाई कर माल बाहर रखे जाने के दौरान अचानक तेज धमाका हो गया। जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस धमाके में सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। जबकि अन्य पुलिसकर्मी चपेट में आने से बच गए। धमाका इतना तेज था कि उससे दीवारों में भी छेद हो गए। हालांकि घायलों की हालत में सुधार ठीक है।  

थाना परिसर में सोमवार दोपहर लगभग बारह बजे माल खाना की सफाई चल रही थी। जिसमें पुराने दस्तावेजों को बाहर निकाल कर लिखापढ़ी की जा रही थी। थाने में भारी भरकम रजिस्टर और अन्य सामान को मालखाने से कार्यालय के बरामदे में रखा जा रहा था। जहां पर रिटायर एचएम जयपाल सिंह, सलनहा निवासी चौकीदार लतीफ  मौजूद था।

कुछ दूरी पर थाने में तैनात कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह यादव भी मौजूद था। जबकि चौकीदार लतीफ साफ सफाई का कार्य कर रहा था। उसी समय अचानक मालखाने से बाहर निकाल कर रखी गई वस्तुओं में तेज धमाका हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई।

धमाका होने के दौरान रिटायर एचएम जयपाल सिंह, चौकीदार लतीफ और कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह यादव घायल हो गए। जबकि अन्य पुलिसकर्मी चपेट में आने से बच गए। धमाका इतना तेज था कि उससे दीवारों में भी छेद हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनने के बाद थाने में मौजूद लोगों में भी अफरा तफरी मच गई।

उधर,थाने में भी सिपाही व अन्य कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उपचार किया गया। डॉक्टर ने बताया कि घायल शैलेंद्र सिंह और जयपाल के हाथ पैर, चेहरे पर घाव हुए हैं। चौकीदार लतीफ के पैरों में घाव हुआ है।

तेज धमाके से बड़ी घटना होने से टली
खुटार थाने में तेज धमाके से विस्फोट होने पर थाने के साथ-साथ बड़ी घटना भी हो सकती थी। जिसमें बड़ी घटना होने से कोई भी नहीं बच सकता था। थाने में हुए तेज धमाके की चर्चा पूरे दिन आग की तरह फैल गई और लोग तरह तरह की चर्चाएं करते हुए नजर आये।

मालखाना की साफ-सफाई के साथ ही मालखाने में मौजूद सभी वस्तुओं और दस्तावेजों की रिटायर हुए एचएम जांच कर नवागत एचएम को चार्ज देने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान किसी विस्फोटक पदार्थ से धमाका हो गया। घटना के समय तीन लोग घायल हुए है। सभी की हालत सही है---ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: तालाब में उतराता मिला ग्रामीण का शव, फैली सनसनी

संबंधित समाचार