लखनऊ : 10 किलो बर्फी व छह किलो फिंगर चिप्स फेंके, 26 नमूने भरे
लखनऊ, अमृत विचार। रक्षाबंधन को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 21 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 26 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। वहीं, दुर्गंध आने पर 10 किलो खोया बर्फी व छह किलो फिंगर चिप्स फेंककर नष्ट किए और मिलावटी सामान बेचने पर विक्रेताओं को कार्रवाई की चेतावनी दी।
सोमवार को सहायक आयुक्त डॉ. एसपी सिंह के निर्देश पर जिले में मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम ने संस्कृति स्वीट्स तिवारी गंज में जांच की तो खोया बर्फी से दुर्गंध आती मिली और 10 किलो बर्फी जब्त कर नष्ट की। जिसकी कीमत करीब तीन हजार रुपये थी। इसी तरह कृष्णा बेक संजय नगर तालकटोरा रोड में रंगे हुए छह किलो फिंगर चिप्स जब्त कर नष्ट किए। इस तरह से जिलेभर में 21 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर पनीर, खोया, बेसन, घेवर, बर्फी, छेना व अन्य मिठाई के 26 नमूने भरे गए। परीक्षण में नमूने फेल होने पर विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन प्रतिष्ठानों से लिए ये नमूने
यादव मिष्ठान भंडार फैजुल्लागंज से पनीर, मो इमरान (सप्लायर) यादव मिष्ठान भंडार फैजुल्लागंज खोया, पैलेट सुपर स्टोर सीतापुर रोड मड़ियाव बेसन व नमकीन, श्री मिठाई महल कैंट से घेवर व खोया बर्फी, शर्मा स्वीट्स कैंट खोया, श्यामजी स्वीट्स कैंट काजू बर्फी, यादव डेरी एंड मिष्ठान भंडार संजय नगर बूंदी लड्डू, स्टार डेरी एंड स्वीट संजय नगर खोया, शशी स्वीट्स शॉप ई ब्लाक राजाजीपुरम चमचम, मजीद जनरल स्टोर राजाजीपुरम बेसन, यश वर्मा स्वीट हाउस गोसाईगंज छेना, जय मां वैष्णों स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट बस स्टाप गोसाईगंज खोया, स्वादिष्ट स्वीट मुंशीगंज गोसाईगंज खोया लड्डू, श्री बालाजी स्वीट गोसाईगंज छेना, पाल डेरी आशियाना पनीर, श्री गणपति स्वीट्स विकास नगर पनीर, छेना व नमकीन, स्वीट स्टेशन कल्याणपुर छेना, संस्कृति स्वीट् तिवारीगंज चिनहट खोया, मां मिष्ठान भंडारण नगरिया ठाकुरगंज खोया, अवध डेरी मोमीनगंज कैम्पवेल रोड ठाकुरगंज खोया, हारून स्वीट शाप मुशाहिबगंज ठाकुरगंज बेसन लड्डू।
यह भी पढ़ें : प्रयागराज : ज्ञानवापी काशी स्वामित्व विवाद से जुड़े मामलों को सीजे बेंच में ट्रांसफर करने पर मस्जिद कमेटी ने जताई आपत्ति
