मुरादाबाद: विवाहिता के नाम से फर्जी आइडी बना कर रहा ब्लैकमेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विवाहिता के नाम से फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर उसे और उसके पति को ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपी विवाहिता के दोनों मोबाइल के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज कर रहा है और वीडियो भी भेज रहा है। पत्नी को छोड़ देने और ऐसा न करने पर पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामला कटघर थाना क्षेत्र के भैंसिया गांव के एक दंपति का है। महिला ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट भी लिखा दी है।

परेशान महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके नाम से व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी आइडी बना रखी है। महिला व उसके पति को जान से मार देने की धमकी वाले मैसेज भेज रहा है। मैसेज में वह महिला के पति के लिए लिख रहा है कि यदि वह पत्नी को नहीं छोड़ता है तो वह उसकी पत्नी के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज व वीडियो भेजता रहेगा। महिला के पति को जान से मार डालेगा। इस मामले में कटघर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। संबंधित व्यक्ति की तलाश में टीम लगी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।

यह भी पढ़ें-  मुरादाबाद: हाईटेंशन लाइन से टकराया सरिया, छात्र की मौत

संबंधित समाचार