राजा भैया पर पत्नी के आरोपों  पर एमएलसी अक्षय प्रताप का पलटवार, कहा - भानवी की मानसिक स्थित ठीक नहीं  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुण्डा विधायक रघुराज प्रताप सिंह इन दिनों पत्नी भानवी सिंह से तलाक मामले में चर्चा में हैं। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर सदस्य विधान परिषद अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने पलटवार किया है।
 
चचेरे भाई एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने राजा भैया पर पत्नी भानवी सिंह द्वारा लगाए गए आरोपो को बेबुनियाद और  निराधार बताते हुए कहा भाभी (भानवी) की मानसिक स्थित ठीक नही है। एमएलसी ने एक साक्षात्कार में बताया कि  राजा भैया ने तलाक की अर्जी दी, तब इसके बाद कोर्ट ने दो बार उन्हें ( भानवी सिंह) नोटिस दिया,फिर जब तीसरा नोटिस उन्हें गया, तब उन्होंने जवाब दिया। जब कोई जवाब सोच समझ कर दिया जाता है, तब यह माना जाता है कि प्लानिंग के साथ दिया गया है।

उन्होंने कहा, “कुछ भी हो जाए कोई महिला अपनी सगी बहन पर आरोप नहीं लगाएगी। सगी बहन पर अगर सगी बहन आरोप लगाए तब स्थित समझा जा सकता है। उन्होंने बताया भानवी चार बहने हैं। दो का तलाक हो चुका है, तीसरी का चल रहा है। उनकी दादी और पिता को मानसिक बीमारी थी और उनकी बड़ी बहन का इसी ग्राउंड पर तलाक हुआ है। अगर वो तलाक नहीं देना चाहती हैं, तो इस घर को क्यों गंदा कर रही हैं ? कहा कि भानवी ने भैया पर गोली चलाने का आरोप लगाया है,वह भी पूरी तरह से असत्य है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : सीधी भर्ती के दरोगाओं को ट्रेनिंग पीरियड का पूरा वेतन देने का आदेश

संबंधित समाचार