बरेली: मां के साथ जा रही युवती को खींचने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। किला क्षेत्र में मां के साथ जा रही युवती को खींचने की कोशिश की गई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीबीगंज क्षेत्र की महिला के मुताबिक वह बेटी को लेकर गुलाबनगर स्थित धार्मिक स्थल पर गई थी।
रास्ते में सालिम और शोएब ने चाकू दिखाकर उसकी बेटी को जबरन खींचने की कोशिश की। विरोध पर मां और बेटी के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। भीड़ ने मां और बेटी को बचाया। महिला ने बताया कि सालिम और शोएब पर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। शोएब पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- बरेली: स्मार्ट सिटी में कैमरे लगाने में लापरवाही, कंपनी पर 20 लाख जुर्माना के निर्देश
