हापुड़ में पुलिस ने अधिवक्ताओं पर भांजी लाठियां, कानपुर में वकीलों ने दिया धरना, नारे लगाकर जताया विरोध
हापुड़ में हुई घटना के बाद कानपुर के अधिवक्ताओं ने दिया धरना।
हापुड़ में मंगलवार को हुई घटना के बाद बुधवार को कानपुर के अधिवक्ताओं ने धरना दिया। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता एकता जिंदाबाद और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
कानपुर, अमृत विचार। हापुड़ में मंगलवार को पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसमें पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठियां भांजी थी। जिसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए थे। जिसको लेकर कानपुर के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। इसमें बार और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में न्यायालय भवन के बाहर अधिवक्ताओं ने धरना दिया।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता एकता जिंदाबाद और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के एक गुट ने न्यायालय परिसर में घूम-घूम कर अदालती कामकाज को ठप करा दिया। अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किए जाने और हापुड़ में हुई घटना के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
