Hapur Lathicharge : सवायजपुर में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, हड़ताल की दी चेतावनी
सवायजपुर/ हरदोई, अमृत विचार। हापुड़ की घटना के विरोध में सवायजपुर मे अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर से लेकर सवायजपुर की सड़कों तक जमकर प्रदर्शन किया। दि ग्रेट लायर्स एसोशिएसन के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने साफ कहा कि अगर दोषी पुलिस वालों पर कार्यवाही नहीं हुयी तो हम लोग आगे की रणनीति बनायेंगें जिसके लिये प्रसाशन जिम्मेदार होगा।
दरअसल, हापुड़ में मंगलवार को अधिवक्ता और पुलिस आमने-सामने आ गए। इसके चलते लगे जाम को हटवाने के लिए पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। सवायजपुर दि ग्रेट लायर्स एसोशियेशन के पूर्व अध्यक्ष उदयराज सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता संजय पाण्डेय ने बताया मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सवायजपुर डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव को सौंपा गया है। अधिवक्ताओं ने कहा अगर अधिवक्ताओं को न्याय नहीं मिला तो हम सभी साथी आरपार की लड़ाई लड़ेंगें। ज़ब तक दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही नहीं होती अधिवक्ता अपने सम्मान की लड़ाई किसी भी हद तक लड़ेंगे।
इस मौके पर अनूप वाजपेयी, विवेक मिश्रा, संजीव दुवे, संजीव मिश्रा, सोभित तोमर, राघवेंद्र शुक्ला, शांतनु सिंह, विनोद शर्मा, समेत सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे
ये भी पढ़ें -अमेठी : सांसद स्मृति ईरानी के लिए सोशल मीडिया पर लिखे अपशब्द, भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश
