अमेठी : सांसद स्मृति ईरानी के लिए सोशल मीडिया पर लिखे अपशब्द, भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखने पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर फेसबुक यूजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा मंडल मंत्री संग्रामपुर रामेन्द्र नाथ पांडेय ने संग्रामपुर थाने तहरीर देते हुए बताया कि सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति मुलायम सिंह यादव ने अपने फेसबुक आईडी से रायबरेली न्यूज की एक पोस्ट पर अमेठी सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए  उनकी माता जी को लेकर अपशब्द लिखे हैं। जिससे हम अमेठी वासियों की भावनाएं आहत हुई है। क्योंकि अमेठी की जनता उनसे भाई-बहन का रिश्ता रखती है। यह अपशब्द पूरी अमेठी की जनता को कहा गया है। उक्त व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये।

संग्रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

ये भी पढ़ें -CM योगी ने कन्या सुमंगला योजना लाभार्थियों से किया संवाद, कहा - बेटियों से नहीं होने देंगे भेदभाव
     

संबंधित समाचार