आला हजरत उर्स: यातायात पुलिस ने जारी किया तीन दिन का रूट डायवर्जन, पुलिस रहेगी तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

10 से 12 सितंबर तक लागू रहेगा डायवर्जन

बरेली, अमृत विचार। आला हजरत उर्स के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन 10 से 12 सितंबर तक लागू रहेगा। वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी चिह्नित किए गए हैं। इस दौरान शनिवार रात 8 बजे से उर्स की समाप्ति तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

तीनों दिन भारी वाहनों का डायवर्जन

  • रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत और बरेली की ओर से बदायूं की तरफ जाने वाला भारी वाहन इन्वर्टिज तिराहे से फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा होकर जाएगा। इसी रास्ते से वापस भी आएंगे।
  • लखनऊ से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड, रामगंगा होकर जाएंगा और बदायूं से लखनऊ की ओर जाने के लिए भारी वाहन रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़, फरीदपुर से होकर जाएंगे।
  • यह प्रतिबंध जायरीन पर लागू नहीं होगा। उनको निर्धारित मार्ग से उर्स-ए-रजवी की ओर आने दिया जाएगा, चौपुला चौराहा, सेटेलाइट, चौकी चौराहा के पास से पार्किंग स्थलों पर भेजा जाएगा।

जायरीन के लिए पार्किंग स्थल चिह्नित

  • जीआईसी - यहां 150 से 170 तक कार और हल्के वाहन पार्क हो सकेंगे।
  • रेलवे मनोरंजन सदन - यहां पर 50 बसों की पार्किंग की जाएगी।
  • अनाथालय व डीएवी कालेज - यहां पर पत्रकार, वीआईपी की 75 मोटर साइकिल व कार की पार्किंग होगी।
  • रेलवे यार्ड सुभाषनगर रोड – चौपुला चौराहा से थाना सुभाषनगर की ओर पार्किंग कराई जाएगी। रेलवे यार्ड भरने के बाद रोड पर दोनों साइड 100 वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
  • विशप मंडल इंटर कॉलेज ग्राउंड - यहां 150 ट्रैक्टर व हल्के वाहनों की पार्किंग होगी। पार्किंग स्थल भरने के बाद चौकी चौराहे से दाहिने मैथोडिस्ट कॉलेज पर 150 वाहन पार्क किए जाएंगे।
  • आजाद इंटर कालेज श्यामगंज - सेटेलाइट की तरफ से आने वाले 150 हल्के वाहन विशप मंडल इंटर काॅलेज और मैथोडिस्क कालेज की पार्किंग भरने के बाद आजाद इंटर कॉलेज में पार्क किए जाएंगे।
  • पुरानी जिला जेल - आवश्यकता पड़ने पर पुरानी जेल परिसर व सड़क पर 12 सितंबर को 25 वाहनों को पार्क कराया जाएगा।
  • सेटेलाइट पीलीभीत रोड कार बाजार - पीलीभीत रोड पर कार बाजार पर 150 बसों की पार्किंग की जाएगी।
  • जेलर साहब का फार्म हाउस - मथुरापुर के आगे जेलर साहब के फार्म हाउस पर 250 बसों की पार्किंग की जाएगी।
  • इन सभी पार्किंग स्थल के भरने पर चौपुला पुल पार करगैना, गन्ना मिल रोड व सेटेलाइट पर दोनों साइड पार्किंग कराई जाएगी।
  • किला पुल से चौकी चौराहे के बीच कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: मुठभेड़ में सिपाही की हत्या के मामले में फैसला, दो भाई समेत चार लोगों को उम्रकैद की सजा

संबंधित समाचार