अमरोहा : परिवार से विवाद के बाद महिला ने दी जान, मायके वालों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/ हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में परिवार के लोगों से अनबन के बाद महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीया महिला का बुधवार की दोपहर परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार की रात में ही महिला ने अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

 गुरुवार सुबह शव लटका देख उसके बेटों की चीख निकल गई। परिवार के लोगों ने शव नीचे उतारा और गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद पंचायत हुई।

 बताया गया कि दो वर्ष पूर्व महिला के पति की मौत हो चुकी है। अब मां की मौत होने से दो भाइयों के सिर से मां-बाप का साया हमेशा के लिए उठ गया। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बच्चा चोर गिरोह का हुआ खुलासा, चार सदस्य गिरफ्तार... बच्चा व नकदी बरामद

संबंधित समाचार