बरेली: MJPRU ने बीकॉम और बीएससी कंप्यूटर साइंस के परिणाम किए जारी
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीकॉम और बीएससी कंप्यूटर साइंस समेत कई पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर बीकॉम कंप्यूटर साइंस प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष का परिणाम जारी किया है।
इसके अलावा बीएससी माइक्रोबॉयोलॉजी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, बीएससी गृह विज्ञान अंतिम वर्ष, बीलिब द्वितीय सेमेस्टर, बीकॉम फाइनेंशियल सर्विस द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर और एमलिब द्वितीय सेमेस्टर का भी परीक्षाफल घोषित किया है। परिणाम जारी होने के बाद परास्नातक में प्रवेश की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।
ये भी पढे़ं- बरेली: बोर्ड परीक्षा के आवेदन के लिए 10 सितंबर तक आखिरी मौका
