भारत के FIFA World Cup Qualifiers के पहले दो घरेलू मैचों की मेजबानी करेंगे भुवनेश्वर और गुवाहाटी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भुवनेश्वर और गुवाहाटी फीफा विश्व कप 2026 और एफसी एशियाई कप 2027 के प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन राउंड दो में भारत के पहले दो घरेलू मैचों की मेजबानी करेंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

भारत को एशियाई क्वालीफायर्स में ग्रुप ए में कतर, कुवैत तथा अफगानिस्तान और मंगोलिया के बीच होने वाले प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन राउंड एक के विजेता के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 16 नवंबर को कुवैत के खिलाफ विदेश में होने वाले मैच से करेगी। इसके बाद वह 21 नवंबर को भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में एएफसी एशियाई कप के मौजूदा चैंपियन कतर से भिड़ेगी। 

अगले साल भारतीय टीम अफगानिस्तान या मंगोलिया से लगातार दो मैच खेलेगी। इनमें से पहला मैच 21 मार्च को विदेश में खेला जाएगा जबकि दूसरे चरण का मैच 26 मार्च को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। कुवैत के खिलाफ अगले साल छह जून को होने वाले भारत के घरेलू मैच के मैच स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी। 

ये भी पढ़ें : मेरी कोशिश अगले साल पेरिस में अपना ओलंपिक स्वर्ण पदक बरकरार रखने की होगी : नीरज चोपड़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म