पीलीभीत: 11 साल भी नहीं हुए बच्चे तो विवाहिता की ले ली जान, परिवार ने पति पर लगाए आरोप..जानिए पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शादी ग्यारह साल बाद एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर जमकर हंगामा हुआ। मायके वालों ने कई दिनों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद में गला दबाकर हत्या करने के आरोप लगाए।इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस छानबीन कर रही है।  बता दें कि  शाहजहांपुर जनपद के पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया वैश्य की रहने वाली स्वर्गीय ओमकार सिंह की पुत्री संगीता देवी की शादी वर्ष 2012 में पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला  सिविल लाइन साउथ के निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ पाल से हुई थी।

11 साल बाद भी कोई संतान न होने पर पति व अन्य ससुराल वाले प्रताड़ित किया करते थे। आरोप है कि उसे मारकर पति दूसरी शादी करना चाहता था।  शुक्रवार दोपहर को विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले शाहजहांपुर से पीलीभीत आए। शव पर गले में चोट का निशान बना हुआ था। जिसके बाद परिजन ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताते हुए सुनगढ़ी पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी की। ससुरालिये खुदकुशी की बात कहते रहे जबकि मायके वाले हत्या बताकर कार्रवाई की मांग करते रहे। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

परिवार का यह भी आरोप है कि पति ने पहले फोन पर जहर खाने की बात कही थी और जब मायके वाले विवाहिता की ससुराल पहुंचे तो फंदा लगाकर जान देने की कहानी सुनाई। अब पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजन बोले- वह तो पुलिस हिरासत में था.. जानिए मामला

संबंधित समाचार