अब राष्ट्र प्रेम के छलावे में नहीं आने वाला ब्राह्मण मतदाता : नकुल दुबे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। प्रदेश में ब्राह्मणों का उत्पीड़न कर रही भाजपा सरकार को यह समाज 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराएगा। ब्राह्मण मतदाता अब राष्ट्र प्रेम के छलावे में नहीं आने वाला है। केवल वोट बैंक समझ कर निचोड़ने वाले दल और इनके नुमाइंदों को समाज का मतदाता पूरे प्रदेश में उखाड़ फेंकने की तैयारी में है। यह बात कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने शनिवार को एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान कही। 
     
अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए जाते समय टोल प्लाजा के पास ब्राह्मण समाज के लोगों ने कांग्रेस नेता का गर्भजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समाज के लोगों ने उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। इस पर नकुल दुबे ने कहा कि यह आवाज एक जिला या क्षेत्र की नहीं हैं बल्कि पूरे प्रदेश में उठ रही है। समाज की भलाई के लिए ही तो इंडिया गठबंधन बना है, जो 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। इस अवसर पर शरद पांडेय, महंत सत्येंद्र पांडेय, अनूप मिश्रा, रमाकांत तिवारी, बेद ब्यास मिश्र, नकुल पांडेय, रानू दुबे व राजेश तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Aditya L1 Mission : सफल लॉन्चिंग पर CM योगी ने दी बधाई, बताया नए भारत के सामर्थ्य का प्रतीक


संबंधित समाचार