Unnao News: लोन नदी में बक्से में बंद मिला महिला का शव, हत्या कर ठिकाने लगाने की जताई जा रही आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में लोन नदी में बक्से में बंद मिला महिला का शव।

उन्नाव में लोन नदी में बक्से में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही। हत्यारों ने महिला के शव को चादर और पन्नी में लपेटकर बक्से में रखा था।

 उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव की बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब लोन नदी में एक लोहे का बक्सा देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बक्सा खोलकर देखा तो दंग रह गई। बक्से में महिला का शव था। हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है। शव चादर से ढका गया था। फिर काली पन्नी लपेटकर लोहे के बक्से में डालकर लोन नदी में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की तफ्तीश में जुट गई है। 

बता दें कि बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के जाजनपुर गांव के किसानों ने खेत जाते समय लोन नदी में लोहे का बक्शा देखा। इसकी सूचना बीघापुर थाना प्रभारी अखिलेश तिवारी को दी गई। एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बक्सा नदी से बाहर निकलवाया। बक्सा खोला गया तो हर कोई देखकर हैरान था क्योंकि बक्से में एक महिला का शव काली पन्नी और चादर से लिपटा हुआ था। नदी में शव की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन कोई भी महिला की शिनाख्त नहीं कर सका।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ माया राय ने बताया कि सूचना पर पहुंची बीघापुर पुलिस ने बक्सा नदी से बाहर निकलवाया। जिसमें अज्ञात महिला जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है उसका शव पड़ा मिला। शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास के साथ ही अन्य कार्रवाई कर रही है।

 

संबंधित समाचार