शाहजहांपुर: भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक, बोले- प्रत्येक घर से एक मुट्ठी मिट्टी की जाएगी इकट्ठा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहरी क्षेत्रों से प्रत्येक घर से एक मुट्ठी चावल अमृत कलश में भेजे जाएंगे दिल्ली

शाहजहांपुर, अमृत विचार। भाजपा जिला कार्यालय पर "मेरी माटी मेरा देश" अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव शामिल हुए।

बैठक में उन्होंने कहा कि लक्ष्य 2024 को साधते हुए पार्टी हर घर से एक मुट्ठी माटी लेकर और खासकर, अगर किसी घर से कोई शहीद हुआ है, तो उन घरों की मिट्टी अमृत कलश में संजोकर रखी जायेगी। महानगर जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा इस अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रत्येक घर से एक मुट्ठी मिट्टी लेकर व शहरी क्षेत्रों से प्रत्येक घर से एक मुट्ठी चावल एकत्रित करने हैं, जिन्हें एक मिट्टी के अमृत कलश में एकत्र करना है। जोकि ब्लॉक स्तर, नगर पालिका व नगर निगम पर एकत्रित करके प्रदेश की राजधानी लखनऊ भेजना है। लखनऊ से यह अमृत कलश दिल्ली भेजें जाएंगे, जो दिल्ली में बन रहे कर्तव्य पथ पर लगेंगे और अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक गांव में 75 पेड़ भी हम सभी मिलकर लगाएंगे।

बैठक में कार्यक्रम के महानगर संयोजक नवनीत पाठक, महानगर उपाध्यक्ष राजकमल बाजपेयी, महानगर उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, राजाराम, ब्लॉक प्रमुख कांट श्रीदत्त शुक्ला, नितेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 

डीसीडीएफ के चेयरमैन, भाजपा जिला महामंत्री रमाकांत मिश्रा ने ब्लॉक प्रमुख कार्यालय पर हुई बैठक में कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तन मन से मेरी माटी मेरा देश एवं वोटर महा चेतना अभियान में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पहले जो साधन सहकारी समितियां होती थीं, वे अब बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियां बन गयी हैं। जिनके तहत सभी आवश्यक वस्तुएं एवं अन्य घरेलू चीजें ब्रिकी हेतु उपलब्ध रहेंगी। इसमें जो भी सदस्य बनना चाहते हैं, बन सकते हैं। ये सदस्यता अभियान एक सितम्बर से तीस सितंबर तक चलेगा।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 80 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों को चिंहित कर काटा चालान

संबंधित समाचार