शाहजहांपुर: 80 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों को चिंहित कर काटा चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुवायां, अमृत विचार। उप जिलाधिकारी संजय कुमार पांडे और सीओ पंकज पंज के नेतृत्व में शनिवार शाम नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को तहसील, पुलिस और पालिका की संयुक्त टीम ने हटवाया।

इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। फुटपाथ पर दुकान सजाए अतिक्रमणकारी अपना सामान इधर से उधार लेकर भागते हुए देखे गए। 80 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करके उनका धारा 34 के तहत चालान काटा गया। नगर पालिका की ओर से भी 20 से ज्यादा लोगों से 500 रुपए से ज्यादा जुर्माना वसूल किया गया। कोतवाल प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अभियान कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगा।

इसके तहत सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि डग्गामार वाहन चालक टैक्सी स्टैंड नहीं होने और सरकारी प्रतिबंध के बाद भी यात्री वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करके यातायात अवरुद्ध कर सवारी भरते हैं, यह गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले डग्गामार वाहनों को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: हादसे में महिला की मौत, पुलिस से हाथापाई, पथराव

संबंधित समाचार