बहराइच : बच्चा चोरी के शक में युवक को जमकर पीटा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बिहार निवासी एक युवक को शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा में लोगों ने बच्चा चोरी के शक में जमकर पीटा। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया है। युवक के मुताबिक वह टहलने के लिए बहराइच जनपद आया था।

बिहार राज्य के अररिया जिला के विशनपुर गांव निवासी गिरधारी बहराइच जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्शीपुरा में शनिवार शाम को पहुंच गया। युवक ने एक बच्चे को टॉफी दिया। मोहल्ले के लोगों ने बाहरी युवक को देखा। साथ ही उसके हाथ में बच्चे को देख सभी ने बच्चा चोर कहते हुए शोर मचाया। एकत्रित लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। रविवार को भी युवक को जमकर पीटा, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के कुछ लोगों ने मामले की जानकारी दरगाह पुलिस को दे दी। दरगाह पुलिस मौके पर पहुंची। 

रविवार को पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती बिहार निवासी गिरधारी ने बताया कि वह टहलने के लिए आया था बच्चों को देख टाफी खिलाने लगा था। जिस पर सभी ने उसकी पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। मोहल्ले के कुछ लोगों ने पिटाई की है, जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -रामपुर : ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा लापता, परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

संबंधित समाचार