डॉ दिनेश शर्मा को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी ने डॉ. दिनेश शर्मा का नाम अधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा के उपचुनाव के लिए एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। यह पत्र बीजेपी के केन्द्रीय कार्यालय से जारी किया गया है।

बताते चले कि राज्यसभा सदस्य रहे हरिद्वार दुबे के निधन से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है। रिक्त सीट पर 15 सितंबर को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन की तारीख 5 सितंबर और नाम वापस लेने की तारीख 8 सितंबर रखी गई है। डॉ. दिनेश शर्मा का राज्यसभा के लिए चुना जाना लगभग तय हैं।

डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर की बात करें तो सबसे पहले वह आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। बाद में वह बीजेपी के युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। साल 2006 में डॉ.दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर बने। साल 2014 में वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये। बाद में यूपी के अंदर भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली। जिसको उन्होंने बखूबी निभाया।

संबंधित समाचार