Jalaun News: सिलेंडर से हुए गैस रिसाव से घर में लगी आग, मची चीख-पुकार, पांच झुलसे, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में आग लगने से पांच बच्चे झुलसे।

जालौन में सिलेंडर में हुए गैस रिसाव से घर में आग लग गई। आग लगने से पांच बच्चे झुलस गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

जालौन, अमृत विचार। घर में रखे एलपीजी सिलेंडर से गैस का रिसाव होने से आग लग गई। अचानक आग लगने की खबर के मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जह तक कोई कुछ समझ पाता आग बढ़ने लगी। जैसे तैसे प्रयास करके आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आए गृहस्वामी समेत पांच झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक रविवार को आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा निवासी किसान बृजराज के घर में एलपीजी सिलेंडर एक कमरे में रखा हुआ था। गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। धीरे धीरे रिसाव होता रहा और कमरे के बाहर जब उसकी गंध पहुंची तो किसान ने कमरे का गेट खोला। जैसे ही उसने दरावाजा खोला तो गैस फैलने लगी।

घर के आंगन में चूल्हा जल रहा था, जिसकी वजह से गैस को आग पकड़ते देर न लगी। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग विकराल रूप लेने लगी। गृहस्वामी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दूसरी तरफ शोरगुल सुनकर मुहल्ला के लोग एकत्रित हो गए और सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से किसान बृजराज 41 वर्ष बुरी तरह झुलस गया।

आंगन में उसकी सात वर्षीय बेटी ऊषा के साथ मुहल्ले के रामदीन की छह वर्षीय बेटी अंशिका आठ वर्ष और प्रेम नारायण के पूत्र देवेंद्र 9 वर्ष व हरेंद्र छह वर्ष खेल रहे थे जो आग की लपटों से झुलस गए। आग से झुलसे सभी को मुहल्ले के लोग निजी वाहन से उरई मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां पर किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है और वह खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

संबंधित समाचार