मुख्यमंत्री हमारा सम्मान करते हैं, सीएम योगी को लेकर शिवपाल ने कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके अच्छे संबध होने की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि संबध रहने भी चाहिए क्योंकि, पूरे राज्य की जनता का मुख्यमंत्री होता है। लेकिन भाजपा के राज में यह कुछ बदला हुआ लग रहा है।

शिवपाल ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री हमारा सम्मान करते हैं। शिवपाल के मुताबिक, योगी उनकी सुनते हैं और उनसे बातचीत होती रहती है। शिवपाल ने कहा कि जब भी वह मुख्यमंत्री से बात करना चाहते हैं तब हो जाती है।

यह भी पढ़ें:-घोसी उपचुनाव: अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपील- भाजपा को हराओ...

संबंधित समाचार