Kanpur News: टोल प्लाजा का संचालन टलता आ रहा नजर, लोकसभा चुनाव के बाद लगने की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में टोल प्लाजा का संचालन टलता आ रहा नजर।

कानपुर में टोल प्लाजा का संचालन टलता नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद टोल लगेगा।

कानपुर, अमृत विचार। अलीगढ़ कानपुर जीटी रोड नेशनल हाईवे पर शिवराजपुर के नवादा गांव में बने टोल प्लाजा का संचालन लगभग टलता नजर आ रहा है । शिवराजपुर के नेवादा गांव के समीप बनाए टोल प्लाजा के उद्घाटन की कई तरीखें सामने आईं लेकिन सचंलान शुरू नहीं हो सका। अब टोल प्लाजा का संचालन लोकसभा चुनाव के बाद शुरू होने की उम्मीद है।

फिलहाल क्षेत्रीय लोगों को जीटी रोड पर अभी जब नहीं ढीली करनी पड़ेगी और टोल प्लाजा पर टोल टैक्स लोकसभा चुनाव के बाद ही शुरू किया जाएगा हालांकि नहीं के आधिकारिक सूत्रों के द्वारा कुछ स्पष्ट नहीं किया गया लेकिन एक अधिकारी के द्वारा बताया गया कि टोल प्लाजा का संचालन लोकसभा चुनाव के बाद ही शुरू किया जाएगा वही जीटी रोड के 60 किलोमीटर लंबे निर्माण कार्य को जल्दी मंधना में पूरा कर लिया जाएगा।

इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी योगी आदित्यनाथ के द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले जीटी रोड का उद्घाटन किया जा सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि वर्ष 2000 से जीटी रोड की चौड़ीकरण की लेकर मांगे उठाती रही है लेकिन इसका सही क्रियान्वन 2019 के बाद ही शुरू किया गया।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी इतने बड़े प्रोजेक्ट का क्रेडिट खुद ही लेना चाहेगी जिसके लिए लोकसभा चुनाव के बाद टोल प्लाजा के संचालन का प्लान मैप किया गया है इधर क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है कि फिलहाल आगामी 4 महीने उनको टोल टैक्स के नाम पर जब नई दिल्ली करनी पड़ेगी हालांकि अभी तक इस पूरी मामले की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन नाम न छापने के शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि टोल प्लाजा का संचालन लोकसभा चुनाव के बाद ही शुरू किया जाएगा। 

बनेगा बस का रेस्ट एरिया 

वही शिवराजपुर के कस्बे से पहले जीटी रोड किनारे ही एक बेसन के ठहराव के लिए रेस्ट एरिया का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा जिससे दूर दराज लंबे रूट की यात्रीगण कुछ देर ठहर कर आराम कर ले और भोजन नाश्ते जैसी व्यवस्थाएं भी वहां पर व्यवस्थित की जाएगी नहीं के द्वारा संचालित किए जाने वाले रेस्ट एरिया में यात्रियों के संसाधनों की भी व्यवस्था की जाएगी

वाहन का प्रकार एक बार का टैक्स आना-जाना

कार, जीप, वैन सहित हल्के मोटर वाहन 95 140
मिनी बस, हल्के व्यवसायिक वाहन 150 225
बस, ट्रक (दो एक्सल) 315 475
तीन एक्सल के व्यवसायिक वाहन 345 520
चार से छह एक्सल वाले वाहन 500 745
सात या इससे ज्यादा एक्सल वाले वाहन 605 910

इसके साथ ही शिवराजपुर के नेवादा गांव से प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के गैर कामर्शियल वाहनों के मासिक पास 330 रुपये में बनेगा। महीने में 50 एकल यात्रा और जिले में पंजीकृत व्यवासिक वाहनों के लिए अलग - अलग शुल्क तय किया गया है।

संबंधित समाचार