मुरादाबाद : डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, शौचालय में गंदगी पर जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने अपनी कड़क कार्यशैली की झलक अपने कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन कलेक्ट्रेट में विभिन्न अनुभागों और कार्यालयों के निरीक्षण में दिखाई। उन्होंने शौचालय में गंदगी पर प्रशासनिक अधिकारी को इसे सुधार कराने के लिए कहा। 

परिसर में स्थित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा जिससे जनता को निराश होकर न लौटना पड़े। उन्होंने नजारत, जिलापूर्ति अधिकारी सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। कहा कि कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक व्यवस्था दिखनी चाहिए। जिससे शासन प्रशासन की बेहतर छवि लोगों तक जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी गोपीकृष्ण भी साथ में रहे।

ये भी पढ़ें : शिक्षक दिवस : गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु...आइए जानें ये कैसे निभा रहे हैं अपनी गुरुतर जिम्मेदारी?

संबंधित समाचार