Asia Cup 2023 AFG vs SL : श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
नई दिल्ली। एशिया कप का आखिरी लीग मुकाबला अफगानिस्तान-श्रीलंका के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका और अफगानिस्तान ने अपनी टीमों में कोई बदलाव नहीं किया है।
आपको बता दें कि ग्रुप बी में सुपर-4 की रेस रोमांचक हो गई है। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराकर सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया है। अब ग्रुप-बी में एक ही टीम की जगह बची है। इसके लिए श्रीलंका और अफगानिस्तान में जंग होगी।
🚨 STARTING XI 🚨
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 5, 2023
We are going with an unchanged XI from our previous game. 👍
Here's our lineup for our 2nd match at the ACC Men's Asia Cup 2023 against Sri Lanka. #AfghanAtalan | #AsiaCup2023 | #AFGvSL | #SuperCola | #WakhtDyDaBarya pic.twitter.com/NF5fgIDS6B
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, करीम जनत, फजल हक फारूकी, मुजीब उर रहमान और गुलबदीन नैब।
🚨 TOSS ALERT 🚨
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 5, 2023
Sri Lanka have won the toss and decided to bat first. 👍#AfghanAtalan | #AsiaCup2023 | #AFGvSL | #SuperCola | #WakhtDyDaBarya pic.twitter.com/wAqOXyspkd
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलाल्गे, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा।
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023 : कोलंबो से छिनी सुपर-4 की मेजबानी, हंबनटोटा में हो सकते हैं एशिया कप के मैच...जानिए वजह
