Kanpur News: चकेरी में नहीं थम रही चोरी की वारदातें, एटीएम का तोड़ा ताला, सायरन बजते ही फरार, सीसीटीवी में कैद चोर
कानपुर के चकेरी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है।
कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने एक बार फिर एटीएम का ताला तोड़कर लूटने का प्रयास किया।
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार रात एक बार फिर चोरों ने एटीएम लूटने का प्रयास किया। लेकिन वह असफल रहे।
दरअसल, लाल बंगला चौकी क्षेत्र के मानस विहार में तिवारी होटल के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम लगा है। इसकी देखरेख एनसीआर कंपनी द्वारा की जाती है। एटीएम ग्राहकों की सुविधा के लिए पूरी रात खुला रहता है।
इसका फायदा उठाकर सोमवार रात चोर एटीएम के अंदर स्टार का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। जहां सायरन बजते ही चोर वापस भाग निकले। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चकेरी थानाप्रभारी का कहना है कि मामले की सीसीटीवी फुटेज से चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
