बरेली: मीरगंज में एक और महिला का मिला शव, हत्याओं की गुत्थी में उलझी पुलिस...

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। सैजना गांव के पास पीलाखार नदी में अब एक और शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करनी की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है। 

बता दें, मीरगंज थाना क्षेत्र के सैजना गांव में सोमवार की शाम ग्रामीण राम सिंह पुत्र काशीराम खेत पर गया था, उसी समय अचानक नदी में करीब 45 वर्षीय महिला का शव उतराता दिखा। थोड़ी ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालकर जांच पड़ताल की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी, शव करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है।

महिला लाल रंग फूलोंदार सूट और काली सलवार और लाल-सफेद चूड़ी पहने हुई थी। महिला के शरीर में कई जगह चोट के निशान भी मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छठी महिला की हत्या, पुलिस के लिए बनी पहली
महिला का शव मिलने का यह पहला मामला नहीं है, पिछले कई महीनों में यह छठा मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक सभी महिलाओं की ज्यादातर हत्याएं एक ही तरह से की गई हैं। फिलहाल पुलिस के लिए हत्याएं की वारदात पहली बनी हुई है कि आखिर छह महिलाओं की एक ही तरह से हत्याएं कैसे हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: वकीलों पर लाठीचार्ज से आक्रोश...दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, फूंका पुतला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बिना पर्सनल सुरक्षा कर्मी के करने होंगे बांके बिहारी मंदिर में दर्शन, नए नियम से बदली बरसो पुरानी व्यवस्था 
Hockey India News: ऑस्ट्रेलियाई टिम व्हाइट के हाथों में खिलाड़ियों की कमान, जूनियर महिला हॉकी टीम का कोच किया गया नियुक्त
गोंडा : टूटकर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, युवक की दर्दनाक मौत, अधिशासी अभियंता व मुख्य अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
यश राज फिल्म्स ने शुरू की खास पहल, फिल्म इंडस्ट्री के बच्चों की Higher Education के लिए स्कॉलरशिप का एलान
जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस वे परियोजना : बुलंदशहर के इन गांवों में शुरू हुआ भूमि अधिग्रहण, क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख