VIDEO: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक... मौत, नीचे गिरने पर धड़ कटकर हुआ अलग, स्लैप डालने का कर रहा था काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत।

कानपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तार से चिपकने के बाद झटके खाने के बाद वह नीचे जा गिरा। आसपास खड़े लोगों के लाइट बंद किया, लेकिन तब तब उसकी मौत हो चुकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि युवक किस तरह से हाईटेंशन लाइन से चिपका है। विस्फोट के बाद तेज स्पार्किंग हुई। युवक उसी में चिपका रहा। फिर अचानक उसका जला शरीर नीचे गिरता है और खोपड़ी धड़ से अलग हो जाती है।

घर में स्लैप डालने का कर रहा था काम

बता दें कि, पनकी रोड स्थित एक मकान में वह स्लैप डालने के लिए शटरिंग लगा रहा है। इसी दौरान छज्जे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक प्रतापपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए है।

संबंधित समाचार