रामपुर : तीन दिन से लापता पास्को एक्ट का आरोपी खेत में मिला बेहोश, बंधे हुए थे हाथ-पैर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मसवासी। तीन दिन से लापता युवक गांव के एक धान के खेत में मिला। युवक के हाथ पैर बंधे हुए थे। उसकी हालत मरणासन्न थी। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं।

 गांव रहमतगंज निवासी अंकित (20) पुत्र रमेश चंद्र एक नाबालिग युवती को भाग ले जाने का आरोपी है। कुछ दिनों पूर्व वह जेल से जमानत पर आया था। उसके खिलाफ बहला फुसला कर बलात्कार करने का आरोप है। अंकित घर से तीन दिन से लापता था। परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर भी मसवासी पुलिस को सौंपी थी। 

बुधवार को सुबह कुछ लोग खेतों पर गए तो वह हाथ पैर बंधे हुए बेहोश अवस्था में मिला। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई आनन फानन में युवक को उठाकर स्वार अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, पुलिस का कहना है कि युवक पास्को एक्ट का आरोपी है और उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट भी जारी है।

ये भी पढ़ें:- नेपाल बाजरे की खेती और खपत को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ सहयोग करने को तैयार

संबंधित समाचार