बहराइच : सांड के हमले में होमगार्ड घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के पानी टंकी चौराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान पर सांड ने हमला कर दिया। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के इमलिया चिलवरिया निवासी शिवा पुत्र पंचम लाल होमगार्ड जवान हैं। वह कंपनी कमांडर हुजूरपुर में तैनात हैं। लेकिन ड्यूटी कोतवाली देहात के सिविल लाइन में लगी हुई है। बुधवार शाम को वह ड्यूटी कर जा रहे थे। तभी सांड ने हमला कर दिया। जिस पर होमगार्ड जवान घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांड के हमले में होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती होमगार्ड जवान को देखने के लिए संघ के जिलाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत श्रीवास्तव समेत अन्य लोग पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : हृदय गति रुकने के लक्षण दिखने पर तत्काल मेट्रो यात्रियों को मिलेगा उपचार

संबंधित समाचार