बुंदेलखंड: खाद की कालाबाजारी का विरोध, किसानों ने शुरू किया अनशन
बुंदेलखंड। जिले में खाद की कालाबाजारी को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा के द्वारा आज से किसानों की समस्याओं को लेकर अशोक लाट चौराहे पर अनशन शुरू किया गया। विमल शर्मा के द्वारा बताया गया है कि इन दिनों खाद की कालाबाजारी चरम सीमा पर है जिला प्रशासन के द्वारा ढुलमुल …
बुंदेलखंड। जिले में खाद की कालाबाजारी को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा के द्वारा आज से किसानों की समस्याओं को लेकर अशोक लाट चौराहे पर अनशन शुरू किया गया।
विमल शर्मा के द्वारा बताया गया है कि इन दिनों खाद की कालाबाजारी चरम सीमा पर है जिला प्रशासन के द्वारा ढुलमुल रवैया इख्तियार किया जा रहा है। जिसके कारण किसान खाद को ले कर परेशान व बेहाल नजर आ रहे हैं। संबंधित समस्या पर शासन प्रशासन को कई बार किसानों के द्वारा अवगत कराया गया लेकिन समाधान न होने के कारण आज हमारे संगठन को किसान हित को लेकर अनशन पर बैठना पड़ रहा है।
