बहराइच: बालक की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैतापुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत हेमनापुर में बीती रात बालक की घर पास तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बौंडी थाना क्षेत्र में रात में 11 बजे बजे के आस पास छिटपुट बारिश होने लगी। सभी घर में सोने चले गए। तभी हेमनापुर गांव निवासी सुमित (13) घर के बाहर लघुशंका करने निकला। बारिश की वजह से पैर फिसल गया जिससे वही तालाब में डूब गया। 

देर रात तक घर वालो ने काफी खोजबीन की मगर गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा था तो खोजने में काफी दिक्कत हुई। सुबह होते ही थाने पर सूचना दी और बौंडी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय के निर्देश पर सिपाही विद्या सागर सहनी, अजय कुमार पटेल ने गांव वालों के साथ गुरुवार को तलाश शुरू की। तलाश के दौरान तालाब में एक हाथ उतरते हुए दिखा। जिस पर गांव वालों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। 

सूचना क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करवाई। लेखपाल आनंद सिंह पंवार, उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। घटनास्थल पर हेमनापुर ग्राम प्रधान शुभम अवस्थी, शिवम अवस्थी, सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे वही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे की पिस्तौल का लाइसेंस रद्द, डीएम ने की कार्रवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित
भारत में मोटरस्पोर्ट को बड़ा बढ़ावा: FMSCI को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा, फॉर्मूला-1 वापसी की उम्मीदें तेज
Sitapur News: सतर्क लोको पायलट ने टाला बड़ा रेल हादसा, इंजन के नीचे फंसे युवक की बचाई जान; 20 मिनट रुकी रही ट्रेन