राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजनैतिक नहीं थी : नकुल दुबे
बाराबंकी, अमृत विचार। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर गुरुवार को जिले में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजनैतिक नहीं थी। यह यात्रा राहुल गांधी ने उस समय निकाली थी जब हमारा देश जब बेलगाम महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा था। राजनैतिक रोटियां सेकने के लिये देश एवं प्रदेश में जब नफरत की आग भड़काई जा रही थी।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा उस निकाली गई थी जब अन्नदाता जब अपने हक के लिये सड़को पर उतरने को मजबूर था जनता की आवाज कुचली जा रही थी, प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा था देश का संविधान खतरे में था। आवाम की पीड़ा सुनने वाला कोई नही था तब हमारे नेता जननायक राहुल गांधी ने इस देश के दबे, कुचले, गांव, गरीब किसान, झुग्गी झोपड़ी की बात हो देश की सरकार सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों की बात न करें। देश से नफरत खत्म हो और माहेब्बत की दुकान खुले इसलिये 7 सितम्बर 2022 को राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की थी। पूर्व मंत्री ने कहा कि आपको 2024 के चुनाव में यह साबित करना होगा कि आप देश बेचने वालों के साथ हैं या देश बचाने वालों के साथ।
भारत जोड़ो यात्रा ओबरी स्थित गांधी आश्रम से अवध प्रान्त के निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तनुज पुनिया, प्रदेशीय प्रभारी महासचिव सुशील पासी, सचिव राहुल त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला की अगुवाई में पटेल तिराहा, सिविल लाइन होते हुए अमर शहीद बलभद्र सिंह चहलारी नरेश उद्यान (कांग्रेस कार्यालय) के नीचे पहुंचककर भारत जोड़ो सम्मेलन में परिवर्तित हो गयी। जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता शिव बहादुर वर्मा भारत जोड़ो यात्रा के आगे देश की शान तिरंगा झंण्डा लेकर चल रहे थे। सम्मेलन का संचालन कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने किया।
पूर्व सांसद डॉ पी.एल.पुनिया ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व जब राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से कर रहे थे तो मैं भी उनके साथ था तब राहुल गांधी ने कहा था कि हिन्दुस्तान नफरत का नही मोहब्बत का देश हैं और हम नफरत फैलाने वालों से डरने वाले नही हैं यात्रा के दौरान राहुल जी ने इस देश के गरीब, किसान, मजदूर को बहुत करीब से देखा वह कभी किसी किसान के कंधे पर हाथ रखकर उसका हौसला बने तो कभी किसी मैकेनिक के ग्रीस से सने हाथ को थाम कर उसको यकीन दिलाया कि घबराओं मत मैं तुम्हारे साथ हूँ, महिलाओं के साथ कदम मिलाकर उन्हें यह विश्वास दिलाया कि तुम्हारी भागीदारी के बिना देश अधूरा हैं और यात्रा के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न मन्दिर, मस्जिद और गुरूद्वारे में जाकर माथा टेका और मोहब्बत का पैगाम लेकर राहुल गांधी धूप, बारिश, गर्मी, सर्दी, गांव, शहर पार करते हुए 145 दिनों में 4081 किलोमीटर का सफर तय करके कश्मीर के श्रीनगर पहुंचकर इतिहास रच दिया।
भारत जोड़ो सम्मेलन को मुख्य रूप से प्रभारी महासचिव सुशील पासी, सचिव राहुल त्रिपाठी ने सम्बोधित किया तथा भारत जोड़ो यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, तनुज पुनिया, मो. मोहसिन, सुशील पासी, राहुल त्रिपाठी, राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, के.सी.श्रीवास्तव, अमरनाथ मिश्रा, अरशद इकबाल, आदर्श पटेल, अजीत वर्मा, शबनम वारिस , देवेन्द्र सिंह मोनू, अजय रावत, रामहरख रावत, वीरेन्द्र प्रताप यादव, रमनलाल द्विवेदी, विजयपाल गौतम, अब्दुल रहमान, अफाक अली, दिलदार वारसी, मुइनुद्दीन अंसारी, सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
