भारत जोड़ो यात्रा : प्रयागराज में कांग्रेस ने निकाली यात्रा, प्रमोद तिवारी और अजय राय हुए शामिल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। राहुल गांधी द्वारा पिछले वर्ष 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ कन्याकुमारी में किया था। जिसके एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में एक यात्रा गुरुवार को प्रयागराज के आनंद भवन से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक निकाली गई। 

इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए और भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए एक अखंड भारत अभियान का समर्थन किया। इस मौके पर राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व कांग्रेस के कई पुराने दिग्गज राजनेता भी शामिल हुए। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जब एक वर्ष पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ आज के दिन कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा किया गया था। उस वक्त विपक्ष ने उन पर तीखी आलोचना और टिप्पणी की थी। लेकिन जैसे-जैसे यह यात्रा आगे बढ़ती गई एक अपार जन समूह उनके समर्थन पर सामने आया, इसके बाद केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की हाथ पांव  फूल गए थे। आज उसकी वर्षगांठ मना रहे हैं और यह प्रतिज्ञा कर रहे हैं कि हम इस जन समूह के समर्थन और उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की अटकलो पर जवाब देते हुए कहा कि इस वक्त रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी है और अभी यही माना जाए कि वही 2024 में रायबरेली की सीट से चुनाव लड़ेंगी। उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने सभी 80 सीटों पर तैयारी कर ली है और हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पर लगातार हो रहे आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर उन्होंने कहा कि टिप्पणियां तो होती रहती है इस पर ना हम और ना ही पार्टी ध्यान दे रही है।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : तेज रफ्तार बाइक में सामने से ट्रक ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

संबंधित समाचार