आगरा : प्रधान के पिता पर महिला ने लगाया आरोप, हैंडपंप दिलाने के बहाने किया शारीरिक शोषण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। एक महिला ने ग्राम प्रधान के पिता पर हैंडपंप दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। ये पूरी घटना इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने प्रधान के पिता दिलीप कंसाना और उसके साथी सतीश पर शारीरिक शोषण करने व आपित्तजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 

महिला ने बताया कि प्रधान के पिता ने उसे हैंडपंप देने के लिए कहा। जिसके बाद उसे अपने साथ लेकर टहलाते रहे। महिला के अनुसार आरोपी उसे सरदार पटेल एजूकेशन काॅलेज अटा ले गए। वहां उसके साथ शारीरिक शोषण किया गयां। जिसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2021 से उसका लगातार शोषण किया जा रहा था। 26 जुलाई 2023 को फिर से उसे धमका कर काॅलेज परिसर में लेकर गए थे। 

ये भी पढ़ें -गौतमबुद्धनगर : महिला की दिनदहाड़े हत्या में शामिल दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

संबंधित समाचार