अखिलेश के नेतृत्व में यूपी में सर्वाधिक सीट जीतेगा गठबंधन : अभिषेक
अयोध्या, अमृत विचार। देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा लेकर शुक्रवार को यहां पहुंचे समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केन्द्र और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया।
यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश से सर्वाधिक सीटें जितेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार बनवाने में सपा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कहा कि आम जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगारी और व्यापारी तमाम संकटों से जूझ रहा है। ऐसे में एकमात्र विकल्प इंडिया गठबंधन है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन पांडेय ने कहा कि जनता अखिलेश यादव सरकार के विकास को याद कर रही है। लोकसभा चुनाव में अयोध्या से भारी जीत दर्ज होगा।
बारिश के बाद भी नहीं थमे सपाई, निकली साइकिल यात्रा
सहादतगंज में साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया है। सहादतगंज से लेकर यात्रा अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के निर्धारित स्थलों पर गई। जहां सपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। यात्रा के साथ मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण, हामिद जाफर मीसम, मो हलीम पप्पू समेत भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -साहब! मेरे निर्दोष पति को फंसाया गया, हमें न्याय दिलाएं
