बरेली: जिला अस्पताल में पुलिस कस्टडी से आरोपी दो डॉक्टर फरार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। महिला से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी दो डॉक्टर पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गए। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी डॉक्टरों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 

बता दें, जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर राहुल बाजपेई व डॉक्टर वैभव और एक जिला अस्पताल के ही कर्मचारी ने शराब के नशे में बीते दिनों देर रात सौ फुटा रोड पर वहां से गुजर रही महिला से छेड़छाड़ की थी। इस दौरान महिला को बचाने आए एक युवक को भी तीनों ने बुरी तरह से मारापीटा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 

वहीं डॉक्टर राहुल व वैभव को तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज डॉक्टर राहुल और डॉक्टर वैभव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इस बारे में जब इज्जतनगर पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया दोनों ही डॉक्टर जिला अस्पताल में तैनात थे। वहां के स्टाफ ने दोनों को भगवा दिया। उनके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

संबंधित समाचार