पीलीभीत: सपा महिला जिलाध्यक्ष को बताया निष्क्रिय, प्रदेश उपाध्यक्ष ने बनाई कमेटी

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

पीलीभीत, अमृत विचार। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी में अब महिला विंग में रार दिखाई दे रही है। सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष के सक्रिय रूप से काम न करने की बात कहते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सिंह परिहार ने पंद्रह सदस्यीय कमेटी की घोषणा की है।  यह कमेटी शहर नगर पालिका क्षेत्र को लेकर बनाई गई है।

नकटादाना चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर समेत कई नेता शामिल हुए।  सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सिंह परिहार भी पहुंची थी।

उन्होंने बताया कि महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिला सभा की जिला अध्यक्ष आशा वर्मा के सक्रिय रूप से काम ना करने पर नगर पालिकाओं,नगर पंचायतों, ब्लॉक की कमेटी बनाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

इसी क्रम में पीलीभीत नगर पालिका की महिला सभा की कमेटी घोषित की गई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, अंजु सक्सेना,बिटटो देवी,उषा कश्यप, महासचिव नीला दास, कोषाध्यक्ष सावित्री देवी,नगर अध्यक्ष सुमन लता, सचिव मंजू कश्यप, मानसी शुक्ला, रानी देवी,वीना शुक्ला, मंजू शुक्ला,मनु शुक्ला,शिवानी श्रीवास्तव, सदस्य संतोषी देवी को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: आबादी में चल रही डेयरी से फैल रही थी गंदगी, अफसरों ने हटवाया...जानिए मामला 

संबंधित समाचार