उपचुनाव परिणाम: जनता ने केंद्र की 'तानाशाह' सरकार को खारिज कर दिया- सुप्रिया सुले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने छह राज्यों की सात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद शनिवार को कहा कि लोगों ने केंद्र की “तानाशाह” सरकार को खारिज कर दिया है। उपचुनावों के शुक्रवार को घोषित परिणामों में, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल चार दलों को चार सीट पर जीत मिली है जबकि तीन सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की। सुले ने कहा कि जनता ने बेरोजगारी और महंगाई को खारिज कर दिया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली (केंद्र) की तानाशाह सरकार को खारिज कर दिया गया है।’’ भाजपा ने त्रिपुरा में दो और उत्तराखंड में एक सीट जीती, जबकि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने क्रमशः केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। 

ये भी पढे़ं- CM मान ने 560 सब इंस्पेक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र, 1700 नए कांस्टेबलों की भर्ती की घोषणा 

 

संबंधित समाचार