बाराबंकी : अमीनेंस अल्ट्रा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड कुर्सी को नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। उप कृषि निदेशक अयोध्या ओपी मिश्र एवम  विजय कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कुर्सी इंडस्ट्रियल एरिया में कीटनाशक विनिर्माता फर्मों का निरीक्षण किया। मैसर्स राजश्री केमिकल एंड फर्टिलाइजर कुर्सी के निरीक्षण के दौरान वहां किसी प्रकार का कार्य नही होता पाया गया। मौके पर फर्म के प्रोपराइटर अखिलेश सिंह नही मिले फोन पर वार्ता करने पर बताया गया कि किसी कार्य से गांव गए है। उनसे स्टॉक विवरण मांगा गया। 

उसके उपरान्त मैसर्स बायो एग्रो केमिकल्स कुर्सी फर्म का निरीक्षण किया गया जहां कार्य होता पाया गया। फर्म की जांच की गई स्टॉक चेक किया गया , उत्पादन कार्य भी देखा गया तथा वहां स्थित स्टॉक में से 02 नमूने संग्रहित किए गए। उनसे समय पर स्टॉक सूचना भेजने हेतु निर्देशित किया गया। उसके बाद अमीनेंस अल्ट्रा एग्रीटेक प्राइवेट लि कुर्सी रोड का निरीक्षण किया गया जो मौके पर बंद पाई गई। जिन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : केजीएमयू में पहली बार आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह, 193 शिक्षक सम्मानित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज