सचिन पायलट ने कहा- लोगों को लड़ाकर सत्ता पाना चाहने वाली पार्टियों को पहचाने की जरुरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोंक। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लोगों को लड़ाकर सत्ता पाना चाहने वाली पार्टियों को पहचानने की जरूरत बताते हुए कहा है कि लोगों को देखना होगा कि कौन सी विचारधारा प्रदेश के हित के लिए काम करती हैं । पायलट रविवार को टोंक जिले के निवाई क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा “हमे नौजवानों को मंच देना होगा। संगठन में यह काफी हद तक हुआ भी है। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने साढ़े चार साल में कांग्रेस घोषणा पत्र के हिसाब से काम किया है। इन योजनाओं का लाभ कार्यकर्ताओ के माध्यम से कैसे जनता तक पहुंचाने की ज़रूरत है। लोगों को देखना होगा कि कौन सी विचारधारा प्रदेश के हित के लिए काम करती हैं । जो पार्टियां लोगों को लड़ाकर सत्ता पाना चाहते हैं। उन्हें पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी , और प्रियंका गांधी ने अपने समर्पण , त्याग एवं तपस्या से जनता के मन में जगह बनाई है। लोग कितना भी झूठा प्रचार करे, कितना भी लोगों को गुमराह करने की कोशिश करे। राजस्थान में जनता अंत में सही निर्णय करेंगी और इस बार फिर से राजस्थान समेत बाकी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेंगी। 

उन्होंने प्रियंका गांधी का टोंक आने पर स्वागत करते हुए कहा कि कुछ हफ्ते पहले राहुल गांधी राजस्थान आए थे। प्रियंका गांधी को यहां की जनता दिल से चाहती है। इनके आने से जनता में उत्साह का संचार होता है। इन्होंने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक चुनावों में प्रचार किया था तो कांग्रेस की सरकार बनी। राजस्थान में इन दोनों के चुनाव प्रचार करने पर यहां भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

ये भी पढे़ं- अमित शाह ने की भारत की अध्यक्षता में जी20 की ‘ऐतिहासिक सफलता’ की सराहना, कही ये बात...

 

 

संबंधित समाचार