CSIR ने की 11 वैज्ञानिकों को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार-2022 देने की घोषणा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने अपने स्थापना दिवस से पहले सोमवार को 2022 के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार देश के 12 युवा वैज्ञानिकों को प्रदान करने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें - स्वामी विवेकानंद का शिकागो में दिया गया भाषण वैश्विक एकता के शंखनाद की दिलाता है याद : PM मोदी

पुरस्कार के लिए घोषित वैज्ञानिकों में सीएसआईआर-भारतीय रासायनिक जीवविज्ञान संस्थान के प्रतिरक्षा विज्ञानी दिप्यमान गांगुली, पुणे स्थित अंतर-विश्वविद्यालय केंद्र : खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी की खगोल भौतिकीविद कनक साहा, बेंगलुरु स्थित जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र में अंतरराष्ट्रीय पदार्थ विज्ञान केंद्र के कनिष्क बिश्वास सहित अन्य वैज्ञानिक शामिल हैं।

यह पुरस्कार हर साल 45 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों को दिया जाता है। इसके तहत पांच लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों में बदलाव करने की सरकार की योजना को लेकर विवाद के बीच इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें - आवारा कुत्तों का कहर, किया वकील पर हमला, सुप्रीम कोर्ट चिंतित

संबंधित समाचार