बरेली: कल 31 केंद्रों पर 14,000 अभ्यर्थी देंगे नीट परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में 13 सितंबर यानि रविवार को 31 परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) होनी है। इस बार 14,000 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:05 बजे तक चलेगी। इसके लिए सुबह 11:00 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। कोरोना काल …

बरेली, अमृत विचार। जिले में 13 सितंबर यानि रविवार को 31 परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) होनी है। इस बार 14,000 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:05 बजे तक चलेगी। इसके लिए सुबह 11:00 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा।

कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग न टूटे इसके लिए हर अभ्यर्थी को अलग समय पर प्रवेश दिया जाएगा। 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जिला समन्वयक वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को किस समय केंद्र पर पहुंचना है, इसकी जानकारी प्रवेश पत्र पर अंकित है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र के साथ आईडी प्रूफ, तीन पासपोर्ट साइज के फोटो, पानी की पारदर्शी बोतल, 50 मिली सैनिटाइजर, मास्क और ग्लब्स के अलावा और कुछ नहीं लाएं।

किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (इलेक्ट्रॉनिक/स्मार्ट घड़ी, मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन आदि) नहीं लाने है। अन्यथा की स्थिति में उन्हें परीक्षा से वंचित भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के शरीर का तापमान 99.6 फारेनहाइट से अधिक मिलता है या फिर उनमें कोरोना का कोई और लक्षण मिलता है तो उन्हें आईसोलेशन कक्ष में ही बैठकर परीक्षा देनी होगी।

जिले के इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय इफको, जीआरएम, एसआर इंटरनेशनल, माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, अल्मा मातेर, जेपी मेमोरियल, हांडा पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय जेआरसी, व्यास वर्ल्ड स्कूल, साबरी पब्लिक स्कूल, मिशन एकेडमी बहेड़ी, जिंगल बेल्स, एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज, केसीएमटी, उत्कर्ष कॉलेज, सेक्रेड हार्टस, डीपीएस, बीएल इंटरनेशनल, रोहिलाज इंटरनेशनल, फैकेल्टी आफ मैनेजमेंट, बीबीएल अलखनाथ, केंद्रीय विद्यालय एएससी, बाल विद्यापीठ आंवला, मदर टेरेसा, विद्या भवन, आर्य कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बिशप कोनराड कैंट, राधा माधव पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

संबंधित समाचार