प्रयागराज : अतीक की बहन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटों के कस्टडी मामले में सुप्रीम कोर्ट 3 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट मे यह याचिका अतीक की बहन ने दायर किया है।सुप्रीम कोर्ट में बंद लिफाफे में रिपोर्ट दाखिल की गई थी।

अतीक के बेटे अभी बाल सुधार गृह में बंद हैं। अतीक की बहन शाहीन ने दोनों बच्चों को राहत दिलाने को याचिका दाखिल किया है। इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से भी जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। शाहीन ने दायर याचिका मे बताया है कि बच्चे पढ़ने में काफी अच्छे है। वे अपने भविष्य को लेकर परेशान है। बिना ठोस कारण उन्हें बाल सुधार गृह में रखने के साथ पुलिस कस्टडी में रखा जाना अवैधानिक है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों बच्चों को राहत देने से पहले ही इनकार कर दिया था। शाहीन ने हाइकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जिसकी अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होनी है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : मूसलाधार बारिश से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरा, यात्री बेबस

संबंधित समाचार