मेरी माटी मेरा देश अभियान में समाहित है राष्ट्रहित सर्वोपरि का भाव : लल्लू सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांसद व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर संग्रह की मिट्टी  

अयोध्या, अमृत विचार। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मंगलवार को मिल्कीपुर के नरियादा भादा बूथ नंबर 182 पर सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने घर-घर संपर्क करके मिट्टी का संग्रह किया। इस दौरान सभा आयोजित कर अभियान की जानकारी दी गई।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश अभियान हमारे भीतर राष्ट्रहित सर्वोपरि का भाव समाहित करता है। भाजपा प्रत्येक परिवार से संवाद स्थापित कर उन्हें अभियान से जोड़ रही है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के विचारों को आत्मसात करते हुए हम उनके सपनों के भारत निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति के योगदान का संकल्प ले रहे है।

उन्होंने कहा कि आज भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर एक शक्तिशाली देश के रूप में हो रही है। देश में युवाओं को नए अवसर मिले हैं। किसान समृद्ध हुए हैं। आज भारत दुनिया के कई देशों के लिए पथ प्रदर्शक बना हुआ है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : राज्य मंत्री की बेटी और ड्राइवर को मिली जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार