कांग्रेस ने सपा पर गठबंधन धर्म का पालन न करने का लगाया आरोप, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि घोसी जीतने वाले किसी भ्रम में ना रहें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। इंडिया गठबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश में विवाद खड़ा होने के आसार हैं। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि घोसी जीतने वाले किसी भ्रम में ना रहें। कांग्रेस के नेतृत्व में गठित हुए विपक्षी दलों के गठबंधन का उप्र. में क्या असर होगा, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से उप्र. का सियासी तापमान बढ़ सकता है।

घोसी उपचुनाव परिणाम के बाद अजय राय बुधवार को मऊ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि हाल ही में घोसी सहित सात सीटों पर उपचुनाव हुए। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर अगर सपा साथ देती तो कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती। अजय राय ने कहा कि बागेश्वर में सपा का कोई अस्तित्व नहीं है। बावजूद इसके उन्होंने प्रत्याशी उतारा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, हमारी पार्टी ने बड़ा दिल दिखाते हुए घोसी उपचुनाव में सपा का साथ दिया। कहा कि घोसी उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाली पार्टी ये भ्रम में ना रहे कि उसने अपने दम पर मैदान जीता।

संबंधित समाचार